फतेहपुर, मई 23 -- बिंदकी। रात के अंधेरे में ससुर खदेरी नहीं की मिट्टी उजाड़कर खनन का खेल तेजी के साथ चल रहा है। करीब एक हफ्ता से खेल जारी है और तीन सौ ट्राली से अधिक खनन किया जा चुका है। पुलिस का साथ होने से माफियाओं का खनन कारोबार फलफूल रहा है। गाड़ियों की गड़गड़ाहट से ग्रामीणों की परेशानी भी बढ़ी है। मलवा ब्लाक की पंचायत रावतपुर के निकट ठिठौरा के पास स्थित झील में ससुर खदेरी मिलती है। जिसमें पानी न होने की वजह से मिट्टी खनन माफिया की नजर लंबे समय से है। पिछले करीब एक सप्ताह से रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई और ट्रैक्टरों से मिट्टी ढोया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते हुए जेसीबी व तीन ट्रैक्टर सीज माना जा रहा है कि अभी तक में माफियाओं प्रतिदिन तीन सौ ट्राली मिट्टी का खनन कर रहे है। आधी रात जेसीबी और ट्रैक्टरों की ...