फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- विजयीपुर। ससुर खदेरी नदी में पुल निर्माण का काम चल रहा है। नदी में अचानक पानी आने से निर्माण की सामग्री पानी में बह गई। सिंचाई विभाग की लापरवाही से करीब छह लाख का नुकसान हो गया। कारणवश पुल निर्माण कार्य थम गया। क्षेत्र के मलूकबारी कछरा और बदनमऊ के बीच रास्ते में ससुर खदेरी नदी में पुल निर्माण कार्य प्राइवेट कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। करीब दो करोड़ की लागत से बन रहा पुल तीन पिलर के साथ रास्ता बनना है। कंपनी ने दो पिलर और कंक्रीट का काम पूरा किया जा चुका है और आखिरी और अंतिम पिलर पर सरिया का जाल बिछाया जा रहा है। इसके बाद कंक्रीट का काम होना था। देर रात अचानक नदी में सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़ दिया गया। जिससे तीसरे पिलर के निर्माण सामग्री पानी में बह गई। सटरिंग टूटने और मिट्टी कटाव से पिलर भी टेढ़े हो गए। कंपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.