भिंड, अगस्त 6 -- मध्यप्रदेश में भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में 20 जुलाई को हुई अतर सिंह जाटव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के दामाद और छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने मृतक के नाम पर खरीदी गई कार की मासिक किस्त (ईएमआई) के आर्थिक बोझ से बचने के लिए साजिश रचकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई की सुबह मौ थाना क्षेत्र की एक पुलिया के नीचे अतर सिंह जाटव (45) का शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना मृतक के दामाद बबलू जाटव ने ही पुलिस को दी थी। प्रारंभिक जांच में गले पर निशान मिलने से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। यह भी पढ़ें- हादसा, आत्महत्या या कुछ और? इंदौर के एमजीएम हॉस्टल में डॉक्टर की संदिग्ध मौतक...