ससुर की हत्या में बेगुनाह शालू 22वें दिन जेल से रिहा, भाई से लिपट फूट-फूट कर रोई
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 28 -- दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के आरोप में जेल में बंद बेगुनाह बहू शालू मिनोचा 22वें दिन सोमवार शाम रिहा हो गई। जेल गेट से बाहर आते ही भाई से लिपटकर जमकर रोई। इसके बाद किसी से बात किए बिना कार में बैठी और लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित मायके के लिए रवाना हो गई। शालू का बेटा श्रीजय लखनऊ में ही है। बता दें, विनीत की हत्या में शालू समेत तीन को सात सितंबर को जेल भेजा गया था। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश में शालू नहीं बल्कि उसका पति सुब्रत शामिल है। सुभ्रत को जेल भेजने के बाद उसकी रिहाई की कवायद शुरू हुई थी। विनीत मिनोचा की हत्या में बहू शालू को क्लीनचिट मिलने के बाद सोमवार को कल्याणपुर इंस्पेक्टर और विवेचक केशव कुमार तिवारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला की कोर्ट में अंतिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.