प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई शालू को पुलिस ने क्लीनचिट तो दे दी लेकिन 24 घंटे बाद भी अंतिम रिपोर्ट पर सुनवाई नहीं करा सकी। इसके चलते बेगुनाह शालू को अभी दो दिन और जेल में रहना होगा। विवेचक के देरी से कोर्ट पहुंचने के चलते अब सोमवार को ही मामले में सुनवाई हो सकेगी। कल यानी शुक्रवार को कोर्ट में दिन भर शालू के परिवार के लोग इंतजार करते रहे कि पुलिस अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। महीने का अंतिम शनिवार और रविवार होने के चलते दो दिन कोर्ट में अवकाश रहेगा। कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट के फ्लैट नंबर सी-104 में पांच सितंबर को दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव मिला था। गले और शरीर पर 17 चाकू के गंभीर घाव मिले थे। सीसीटीवी...