रामपुर, जून 21 -- नगर पंचायत नरपतनगर दून्दावाला में पुरानी रंजिश को लेकर दामाद द्वारा ससुर की दुकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दामाद और उसके बड़े भाई समेत तीन व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है। पीड़ित रईस अहमद पुत्र अली हुसैन निवासी नगर पंचायत नरपतनगर दून्दावाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 19 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी दुकान पर अपने पुत्रों के साथ बैठे थे। आरोप है कि उनका दामाद वसीम पुत्र महबूब अली किसी पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- थार से पहुंचे जीजा ने ससुराल में मचाया उत्पात, दुकान पर बैठे साले पर पिस्टल से कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग समझाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दे दी।तहरीर के अनुसार पुलिस ...