पीटीआई, जुलाई 2 -- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला ने कथित तौर पर अपने ही ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुर उसे सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता है। महिला का कहना है कि ससुर उसे बीते कुछ समय से लगातार परेशान कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और महिला की शिकायत और आरोपों के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है। महिला का कहना है कि उसने अबतक सामाजिक डर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।बीते 10 महीने से अपने माता-मिता के पास रह रही हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में क...