ससुर का हत्यारोपी आलाकत्ल समेत गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- खीरी टाउन के मोहल्ला अरनी खाना जिंसी में ससुर की हत्या करने वाले दामाद को खीरी पुलिस ने आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले उसने लाठी डंडों से पीट कर अपने ससुर की हत्या कर दी थी। खीरी थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त कमल पुत्र शिवकुमार निवासी जिन्सी अरनीखाना को झलरिया जाने वाले मार्ग से क्रासिंग के पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। खीरी पुलिस ने उसका चालान भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.