शामली, मई 11 -- कांधला। क्षेत्र के नई बस्ती निवासी एक पिता ने अपने दामाद पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और फिर जबरन उससे मारूती भट्टे पर काम कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर दामाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती निवासी नसीम ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ किंवाना स्थित मारूती भट्टे पर ले गया। आरोप है कि दामाद उसकी बेटी से जबरदस्ती भट्टे पर काम कराता है। यह भी पढ़ें- पत्नी से मारपीट का आरोप पीड़ित पिता ने यह भी बताया कि उसकी दो वर्षीय पोती सुमईला भी बेटी के साथ ही है। नसीम ने थाने में तहरीर देकर दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। प...