हरदोई, अप्रैल 18 -- पाली। परेली निवासी विधवा रिचा पाठक पत्नी स्व निर्मल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 17 अप्रैल की सुबह उसकी सास राधा रानी और ससुर रविकांत पाठक ने घर में गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसे मारा-पीटा। आरोप है मारपीट में उसके सिर और शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर उसका बेटा सूर्यांश पाठक बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मल्लावां में बहू ने सुसर पर लगाया मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें- पति-पत्नी को पीटा, केस दर्ज यह भी पढ़ें- महिला व उसके ससुर को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.