ससुर और बहू ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस
रांची, मई 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के विकास नगर में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने आपस में मारपीट की। मामले में परिवार के कुछ सदस्यों को चोट भी लगी है। जिनका सदर अस्पताल में इलाज हुआ। आवास पर शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट की घटना के मामले में एक पक्ष की ओर से ससुर प्रेम चौधरी ने बड़े बेटे विक्रम चौधरी, बहू हेमा चौधरी, उसके भाई सतीश चौधरी व संतोष चौधरी पर केस दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बहु हेमा चौधरी उर्फ हेमा कुमारी ने देवर जितेश चौधरी, विकास चौधरी, देवरानी सोनी, प्रीति व सास, ससुर के विरूद्ध अपशब्द कहने, मारपीट व घर छोड़ने का केस दर्ज कराया है। पहले पक्ष की ओर से बताया गया कि सूचक जिस मकान में रहते हैं, वह उनके द्वारा बनाया गया है। बड़ा बेटा व बहू अपने रिश्तेदारों को बुलाकर मारपीट करते हैं। इस क्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.