मिर्जापुर, मार्च 28 -- लालगंज। एक महिला ने थाने में दिए तहरीर में ससुर और देवर समेत तीन लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी सुरजना पत्नी स्व. जगन्नाथ ने शुक्रवार को थाना लालगंज में दिए तहरीर में ससुर और देवरा समेत तीन लोगों को प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा है कि पिटाई के बाद घर से सामान बाहर फेंक दिया गया। पीड़िता ने उसकी तीन पुत्रियों की पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार का कहना है की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.