जौनपुर, अप्रैल 28 -- जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज देवचन्दपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर ससुर और देवर ने मिलकर महिला और उसके बच्चों की पिटाई कर दिया। उक्त गांव निवासी रेनू देवी के बच्चे गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे। उसी में उसके देवर के भी बच्चे थे। किसी बात पर उन लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ससुर और देवर ने अपने ही पौत्र और भतीजे को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने गई रेनू को भी मारा पीटा। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.