हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई/पाली, संवाददाता। लोनार थाना क्षेत्र में एक महिला से ससुराल में बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुर, देवर और ननदोई ने न सिर्फ महिला के हाथ-पैर बांधे बल्कि उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया। मामले में पुलिस ने सास-ससुर, देवर और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटनाक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बेहटापुर की रहने वाली पीड़िता नीतू के अनुसार गुरुवार रात वह घर पर थी, तभी ससुर रामकरण, देवर आलोक और ननदोई सोनू ने उसे पकड़कर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए, जब मैंने चीखने की कोशिश की तो मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद पति की सहमति से उसे बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान जब वह बेहोश हो गई तो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.