ससुर और दामाद की पिटाई से घायल केयरटेकर ने दम तोड़ा
हरदोई, मार्च 17 -- बेहंदर। नशे में धुत ससुर-दामाद की पिटाई से घायल एक केयरटेकर की लखनऊ में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कासिमपुर थानाक्षेत्र बंतला खेड़ा मजरा बड़ागांव निवासी 45 फूलचंद के साथ यह वारदात हुई है। फूलचंद यहां के स्थानीय गोशाला में केयरटेकर थे। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह शाम करीब साढ़े पांच बजे बड़ागांव चौराहे पर शराब ठेके के पास एक किराने की दुकान पर बकाया पैसे देने गए थे। इसी वहां मौजूद पड़ोसी गांव झामखेड़ा निवासी चन्द्रा और उसका दामाद दिनेश निवासी गंजबरौकी थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब फूलचंद्र ने इसका विरोध किया तो उनसे बहस हुई। इससे विवाद काफी हद तक बढ़ गया। फिर दोनों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। उन्हें तब तक पीटा जब तक वे मरणासन्न नहीं हो गए। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.