ससुराल से विवाहिता गायब, अनहोनी की आशंका
बेगुसराय, सितम्बर 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के टेकनपुरा गांव से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता के पिता मुंगेर जिले के बहादुर नगर निवासी संजय चौधरी ने नावकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर अपनी पुत्री अनमोल कुमारी को गायब करने की आशंका जताते हुए उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अनमोल कुमारी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व टेकनपुरा निवासी कारी सिंह के पुत्र दिवाकर उर्फ बमबम के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी में यथासंभव दान-दहेज देने के बावजूद पिछले दो वर्षों से ससुराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे थे। उन्होंने थाने में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी तथा मामले की जांच की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.