सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के लकड़ियामऊ गांव में जहरीला पदार्थ के सेवन से 32 वर्षीय मुकेश की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनो ने पुलिस को बताया कि मुकेश का विवाह एक साल पहले हरदोई जिले के हसनापुर गांव से हुआ था। शादी के तीन महीने बाद ही उसका तलाक हो गया था, लेकिन वह अपनी ससुराल आता-जाता रहता था। होली के त्योहार के दौरान बुधवार को भी वह अपनी ससुराल गया था। ससुराल से वापस आने के बाद मुकेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

ह...