ससुराल से लौट रहे युवक से मारपीट, मोबाइल छीना
बदायूं, मार्च 26 -- क्षेत्र के बिलहत गांव में ससुराल से लौट रहे युवक की कार रोककर कुछ लोगों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी के रहने वाले आकाश सक्सेना ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार शाम अपनी कार से थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बिलहत स्थित अपनी ससुराल, अरविंद सक्सेना के घर गए थे। देर रात वह वापस बदायूं लौट रहे थे, तभी नदौलिया गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि कार रुकते ही कई लोग आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आकाश ने बताया कि हमलावरों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बुधवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.