उन्नाव, दिसम्बर 8 -- असोहा। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर तेज रफ्तार ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को सामने से आई बेकाबू कार ने ऐसी टक्कर मारी कि उसने सड़क पर ही दम तोड़ गया। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। जनपद लखनऊ में मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय नागेंद्र यादव पुत्र बेंचा यादव रविवार देर शाम अपनी ससुराल असोहा थानाक्षेत्र के खजुहाखेड़ा से घर लौट रहा था। लगभग आठ बजे जब वह मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर कालूखेड़ा स्थित सूर्या ढाबा के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आई कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नागेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर शव को पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.