ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
गिरडीह, मई 21 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत परसन ओपी के सरिया-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर गादी के समीप बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटरियाटांड़ निवासी फलजीत बैठा के 28 वर्षीय पुत्र प्रवीण रजक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण रजक अपने ससुराल रोपामहुआ से अपने घर कटरियाटांड़ लौट रहा था। इसी दौरान गादी के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परसन ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मयूरहंड के युवक की कटकमसांडी में मौत वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मृतक का एक माह का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.