बरेली, अप्रैल 21 -- फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। ससुराल से अपने घर फतेहगंज पूर्वी लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। फतेहगंज पूर्वी के सब्बीर कॉलोनी के 28 वर्षीय संतराम की ससुराल फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा गांव में है। 23 अप्रैल को संतराम की साली के शादी समारोह का आयोजन था। मंगलवार को रात 11बजे संतराम अपनी पत्नी को मायके भगवानपुर फुलवा गांव में छोड़कर वापस अपने घर फतेहगंज पूर्वी लौट रहे थे। उनकी बाइक रम्पुराकमन गांव के सामने से निकल रही थी। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बीच सड़क पर जा गिरे। वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। लोगों ने बीच हाईवे पर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। शादी की खुशियां मना रही उनकी पत्नी मंजू का रो-रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.