बदायूं, जुलाई 25 -- बदायूं, संवाददाता। ससुराल से लौटने के कुछ देर बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर का इंतजार कर रही है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर का है। गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू पुत्र वेदराम की शादी करीब 15 महीने पहले बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर गोटिया निवासी हरेंद्र की पुत्री शिवानी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय पहले शिवानी ने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया, जहां प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ससुरालियों की डांट और मारपीट से क्षुब...