वाराणसी, जनवरी 22 -- कछवांरोड, संवाद। भेड़हा (मिर्जामुराद) में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव कमरे में मिला। परिजन उसकी पत्नी और ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है। उधर, गले पर मिले निशान के आधार पर पुलिस फांसी लगाकर आत्महत्या मान रही है। 25 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार चार दिन पहले अपने ससुराल भदोही के औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह स्थित जयरामपुर गया था। बुधवार रात 10 बजे के बाद घर पर आया और कमरे में सो गया। गुरुवार सुबह देर तक न उठने पर परिजन कमरे में गए। परिजनों के अनुसार वह मृत हाल में मिला। घरवालों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर मिर्जामुराद पुलिस पहुंची। मुकेश कुमार ने बताया कि छोटे भाई प्रद्युम्न की शादी 22 मई 2025 को राजेश कुमार की बेटी आंचल से हुई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.