ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे 22 वर्षीय अजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मां ने बहू के मायके वालों पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार गुरुवार को अजीत को उसकी ससुराल बुलाया गया था। रात करीब नौ बजे वह घर लौटा और दरवाजे के बाहर गिर पड़ा। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां का दावा है कि अस्पताल में अजीत ने बताया था कि ससुराल में उसे कुछ खिलाया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अजीत की पत्नी निशा की करीब एक माह पहले बीमारी से अस्पताल में मौत हुई थी। मां के मुताबिक निशा के परिजनों ने अजीत पर आरोप लगाए थे और डेढ़ लाख रुपये में समझौता हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.