ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
उन्नाव, मार्च 17 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसिरापुर निवासी एक युवक अपनी ससुराल में गंभीर बीमार हो गया। घर लौटने पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।ग्राम नसिरापुर निवासी रूपन ने बताया कि उसका बेटा मनोज उर्फ लालू शनिवार को अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ही गांव पलिया गया था। जहां दोपहर के समय अचानक हालत बिगड़ गई। रविवार को वह ससुराल से वापस घर लौटा। लेकिन सोमवार दोपहर अचानक उसकी हालत फिर से बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता रूपन ने मौत का कारण जानने के लिए कोतवाली में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.