उन्नाव, मार्च 17 -- बांगरमऊ। संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने जांच-पड़ताल, पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।नसिरापुर गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज उर्फ लालू शनिवार को अपनी ससुराल पलिया गांव गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक, ससुराल में ही दोपहर के समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालांकि रविवार को वह किसी तरह अपने घर वापस आ गया। घर लौटने के बाद परिवार को उम्मीद थी कि उसकी हालत में सुधार होगा, लेकिन सोमवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत फिर से गंभीर हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। पिता रूपन का कहना है कि बेटे की मौत सामान्य नहीं लग रही है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.