शाहजहांपुर, मार्च 6 -- खुटार/बंडा, संवाददाता। भाई की ससुराल से वापस आ रहे दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई वही अगले महीने मृतक की शादी होनी थी। दो भाइयों की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी अरविंद सक्सेना पुत्र रामफूल अपने चचेरे भाई बंडा के गांव कमालपुर निवासी पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर पंकज के भाई संजय की ससुराल सिंधौली के बछियानी गांव में गए थे। जहां से वह वापस अपने घर कमालपुर आ रहे थे। अचानक जनपद पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र के तिल्छी गांव के पास तीन बाइक आपस में टकरा गई । जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डाक्टर ने दोनों भाइयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.