ससुराल से लौटकर पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, एकसाथ लगा ली फांसी; एक साल पहले हुई थी शादी
ग्वालियर, जून 21 -- जिले के हस्तिनापुर गांव में नवविवाहित जोड़े विनोद प्रजापति और लक्ष्मी प्रजापति के शव कमरे में ही एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना से पहले दोनों में काफी झगड़ा हुआ है। कमरे में बिखरे पड़े सामान और दोनों के टूटे पड़े मिले मोबाइल इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। साथ ही स्पॉट पर एक थाली रखी है जिस पर खाना परोसा तो गया है, लेकिन खाया नहीं गया। दोनों रात को ही ससुराल से शादी में शामिल होकर घर लौटे थे। अब इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपने मोबाइल तोड़ दिया और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खुदकुशी के पीछे के कारण पता नहीं चल सके हैं। हस्तिनापुर थाना पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि दोनों की जिंदगी की शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.