बांका, अप्रैल 7 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के कोल्हूआ गांव में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक जमदाहा ओपी क्षेत्र के सौरी गांव निवासी स्व जामुन यादव का पुत्र फाल्गुनी यादव (35) बताया गया है। युवक का शव कटोरिया पुलिस द्वारा कोल्हूआ स्थित उसके ससुराल से बरामद किया गया है। घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई चुनचुन यादव ने ससुराल पक्ष पर बड़े भाई की हत्या का आरोप लगाया है। उसने मृतक के ससुर कैलाश उर्फ कांग्रेस यादव, पत्नी रीता देवी तथा सास पर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने की बात कही है। वहीं, दूसरी ओर ससुराल पक्ष इस घटना को आत्महत्या बता रहा है। उनका कहना है कि फाल्गुनी यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में दोनों पक्षों के दावों के बीच सच्चाई को लेकर स्थिति ...