पीलीभीत, अगस्त 4 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री की शादी अप्रैल 2026 में बरेली जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक के साथ हुई थी। 24 जुलाई को उसकी पुत्री मायके आई थी, लेकिन 1 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिजनों के अनुसार, उसके मोबाइल नंबर पर लगातार किसी व्यक्ति से बातचीत होती थी। पिता ने आशंका जताई है कि उक्त मोबाइल नंबर का उपयोगकर्ता उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी अंजिली का कोई सुराग नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...