घाटशिला, अक्टूबर 13 -- झारखंड में एक और दिल दहला देने वाला डबल मर्डर का खौफनाक मामला मामला सामने आया है। धालभूमगढ़ के बाबईदा गांव में सोमवार की सुबह डायन का आरोप लगाकर एक भाई ने ही अपनी दो बड़ी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वरूप टुडू ने खुद ही थाना जाकर पुलिस को अपनी दो बहनों की हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में 55 वर्षीय दुलारी सोरेन और 50 वर्षीय लक्ष्मी मार्डी शामिल हैं। पुलिस की छानबीन के मुताबिक, स्वरूप टुडू लंबे समय से बीमार चल रहा है और ओझा-गुणी से अपना इलाज करा रहा है। ओझा के कहने पर ही उसने रविवार को अपनी दोनों बड़ी बहनों दुलारी सोरेन और लक्ष्मी मार्डी को ससुराल से बुलाया था। दुलारी की ससुराल चरईगोड़ा और लक्ष्मी की ससुराल बासाझोर गांव में हैं। ग्रामीण...