मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भोजपुर जिले के नगर थाना इलाके के एक व्यक्ति ने ससुराल से बहन को गायब करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उसने काजी मोहम्मदपुर थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदन में पीड़िता के भाई ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व बहन की शादी सादपुरा इलाके के युवक से हुई थी। आरोपित उसकी बहन से लगातार रुपये की मांग करता था। आरोपित ने ही कॉल कर उसकी बहन के गायब होने की जानकारी दी। यहां आने पर उसने किसी तरह की जानकारी नहीं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...