गोड्डा, अक्टूबर 23 -- झारखंड के गोड्डा जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का बदला लेने के लिए एक महिला ने अपने आठ साल के बेटे और एक रिश्तेदार के 11 साल के बच्चे को कुएं में धकेलकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी राखी कुमारी को पुलिस ने उसके मायके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राखी ने दोनों बच्चों की हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया है। उसने हत्या के पीछे की वजह भी बताई है।मेला देखने गए थे दोनों बच्चे इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राखी कुमारी अपने पति विक्रम सिंह, बेटे अरब कुमार और रिश्तेदार के बच्चे आयुष कुमार के साथ 19 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का मेला देखने दुमका गई थी। इसी दौरान महिला और दोनों बच्चे लापता हो गए। दुमका नगर थाने की प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि पा...