गोपालगंज, सितम्बर 25 -- गोपालगंज। जिले के माधोपुर थाने के महम्मदपुर बाजार के समीप गुरुवार की देर शाम गड्ढे में बाइक पलट जाने से उसपर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी पति-पत्नी को इलाज के लिए बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है।

दुर्घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीवान जिले के जामो थाने के मुसेहरी गांव के सफीक मियां का बेटा मेराज हुसैन अपनी पत्नी मदीना खातून को गुरुवार को बाइक पर बैठाकर अपने ससुराल बरौली में आया था। ससुराल में पत्नी को घुमाने के वह शाम में बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह जैसे ही माधोपुर ...