ससुराल से घर लौटे बेकरी कारीगर ने बाग में लगाई फांसी
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रसीदाबाद तिवारियान में बुधवार की सुबह खुशियां मातम में बदल गईं। एक 25 वर्षीय युवक, जो एक दिन पहले ही अपनी ससुराल से होली मनाने घर लौटा था, उसका शव गांव के स्कूल के पीछे एक बाग में पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया।थाना क्षेत्र क़े गांव रसीदाबाद तिवारियान निवासी राजू कठेरिया क़े 25 वर्षीय पुत्र नीलेश कुमार का शव बुधवार की सुबह शौच गये ग्रामीणों को स्कूल के पीछे आम के बाग मे दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की मां रेखा का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक चार भाइयो पंकज, रजनेश, अंकित में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया मृतक इलाहाबाद मे एक बेकरी पर कारीगर था। वह कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.