संभल, दिसम्बर 17 -- धनारी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर ससुराल से आ रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव कूबरी भूड़ निवासी पुष्पेंद्र (26 वर्ष) बाइक से अपनी ससुराल बबराला क्षेत्र से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर मानकपुर तिराहे के पास पहुंची। एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुष्पेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.