ससुराल वालों से परेशान युवक हाथ में दफ्ती लिए चौराहे पर घंटों बैठा रहा
हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता शहर के राजेंद्र चौक पर बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे ससुराल वालों से तंग आकर एक युवक ने हाथ में दफ्ती लिए और गर्दन में माला पहने चौराहे पर बैठ गया। आते-जाते लोगों से व्यक्ति ने शादी न करने की हिदायत दी। यह दृश्य देख लोग आश्चर्य चकित रहे। दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के पताही गांव निवासी शैलेश कुमार की शादी 2018 में नगर थाना क्षेत्र के गुदरी रोड स्थित कहार टोला में हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद पत्नी एवं उसके भाई लोगों ने शैलेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी और परेशान किया। राजेंद्र चौक स्थित दुकान को भी पत्नी के भाई ने दबाव डालकर ले लिया। पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी और ससुराल वालों से इस कदर प्रताड़ित हुआ कि अब वह शादी नहीं करने की अपील कर रहा है। आलम यह है कि हाथ में पोस्टर लिए बीच रास्ते में बैठकर वह अपनी पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.