रुद्रपुर, जून 9 -- मयंक त्यागी, किच्छा। ससुराल वालों को धारदार हथियार से घायल करने वाले दामाद के खिलाफ पुलभट्टा पुलिस ने केस दर्ज किया है। जीशान पुत्र उस्मान अली निवासी वार्ड 18 सिरौली ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन सब्बो की शादी जीशान पुत्र इलियास निवासी कस्बा फरीदपुर बहेड़ी के साथ हुई थी। दोनों के संबंध सही नहीं होने के कारण सब्बो उसके साथ मायके में ही रह रही थी। सोमवार को जीशान धारदार हथियार लेकर उनके घर आया। जीशान ने उसे, उसके पिता व बहन को धारदार हथियार से घायल कर दिया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- ससुराल वालों पर हमला करने के आरोप में दामाद पर केस यह भी पढ़ें- दामाद ने धारदार हथियार से ससुर, साले और साली पर किया हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की ...