पाकुड़, दिसम्बर 13 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खिदिरपुर निवासी एक महिला ने अपने पति संजीत साहा व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए पीसीआर केस दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 26 फरवरी 2024 को हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पति, देवर सुजीत साहा, सास मोलिका साहा और ससुर आयन साहा उसके साथ मारपीट कर एक लाख रुपये दहेज स्वरूप लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह उस समय दो माह की गर्भवती थी। लेकिन आरोप है कि पति और सास ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। मामले में थाना कांड संख्या 119/25 में चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...