सीवान, अप्रैल 19 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव में एक महिला ने अपने पति व ससुराल के अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। महिला ने आवेदन में बताया कि लगभग एक साल पहले उसकी शादी हबीबनगर में हुई और मायके में पिता व भाइयों से बात करने के कारण उसपर पति द्वारा शक किया जाता है और गाली गलौज व मारपीट की जाती है। इस बात को लेकर घर के अन्य महिला व पुरुष सदस्य भी उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। 16 एवं 17 मार्च को भी घर के अंदर बंद कर महिला के साथ मारपीट की गई और आस पड़ोस के लोगों के बीच बचाव के बाद महिला ने डायल 112 टीम को घटना से अवगत किया। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज इस संबंध में महिला के दिए आवेदन पर दो महिलाओं समेत चार लोगों पर प्राथमिकी द...