अमरोहा, जनवरी 3 -- ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले मायके से कार और छह लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने देवरों पर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान ने 28 फरवरी 2024 को अपनी बेटी की शादी क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले युवक के साथ की थी। एफआईआर के मुताबिक शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन इसके बावजूद अगले दिन से ही विवाहिता को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन बाद ससुराल वाले मायके से कार और छह लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाने लगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.