औरैया, जनवरी 7 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मुहल्ला भीकमपुर में एक नवविवाहिता पर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। कोतवाली क्षेत्र के भीकमपुर निवासी उमा राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे पुत्र मनीष कुमार की शादी बीते 5 मार्च 2025 को स्वाति पुत्री भगवानदीन, निवासी थाना अमौहार, जनपद कानपुर देहात के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही बहू ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि 7 जनवरी 2026 की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो घर के एक कमरे के दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो बक्से और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर अलमारी व बक्सों में रखे कीमती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.