हाजीपुर, अप्रैल 11 -- जंदाहा। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बरबट्टा पंचायत के नसरतपुर गांव के वार्ड नंबर 5 में गुरुवार की रात एक नवविवाहिता की हत्या कर लाश को ससुराल वालों ने चंवर स्थित पोखर के निकट जला दिया। सूत्रों के मुताबिक मृतका नीलम कुमारी 22 वर्ष पति रोहित कुमार की शादी 11 माह पूर्व जंदाहा थाना के खोपी पंचायत के हूदहूदपुर गांव निवासी विशुनधारी सिंह की पुत्री के साथ हुई थी। जिसकी गुरुवार की रात हत्या कर आनन फानन में गांव स्थित चंवर के एक पोखर के निकट जला दिया गया। घटना की सूचना पर जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपने सहयोगी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। मगर मृतका के घर में ताला बंद कर घर के सभी सदस्य फरार था। सभी पकड़े जाने के भय से घर छोड़ फरार थे। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.