बरेली, मई 11 -- शीशगढ़, संवाददाता। मोहल्ला तिगड़ी की महिला ने अपने ससुराल के पांच सदस्यों पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शीशगढ़ कस्बा निवासी हुमा बी का आरोप है उसके ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते हैं। गत दिनों पति की गैरमौजूदगी में उसे एक कमरे में बंद कर पीटा गया और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। अब वह अपने पति के साथ शीशगढ़ कस्बे में ही दूसरे मकान में रह रही है। पुलिस ने सास हुस्ना,ससुर वकील, देवर ताहिर,मो. अली और ननद समराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.