ससुराल वालों ने किया भ्रूण हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बरेली, जुलाई 28 -- शीशगढ़। दहेज लोभियों ने गर्भवती को पीटकर घर से निकाल दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।गांव टांडा छंगा के अख्तर खान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री सायरा का विवाह 12 जून 2024 को तस्लीम खान निवासी अलीनगर फिरोजपुर थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के साथ किया था। ससुराल वाले शादी के बाद से गाली गलौज करते थे। विरोध पर मारपीट करते थे। महिला ने मायके वालों को सूचना दी। इसको लेकर पंचायत हुई लेकिन ससुराल वाले अपनी बात पर अड़े रहे। दहेज में पांच लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उनकी गर्भवती पुत्री को पीटकर घर से निकाल दिया। भ्रूण हत्या का प्रयास किया है। गांव के लोगों ने उनकी पुत्री की जान बच गई। पिता की शिकायत पर पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.