ससुराल वालों ने ईनो बताकर पिला दिया तेजाब का घोल, बहू ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
वरिष्ठ संवाददाता, जून 21 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक और बहू दहेज की भेंट चढ़ गई। ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी की हद कर दी। आधी रात के बाद बहू के पेट में दर्द उठा तो उसे ईनो कहकर तेजाब का घोल पिला दिया। ऐसा करने करने के बाद बहू को उसी हालत में तड़पता छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए। बहू ने फोन कर अपने भाई को बुलाया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई बहू पीड़ा से तड़पती रही। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को यह मामला सामने आने के बाद हर कोई दंग रह गया। पता चला कि मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में एक विवाहिता को ससुरालियों ने ईनो बताकर तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.