हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के नएकापारी गांव में बुधवार की अपराह्न में ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने से एक विवाहित महिला की मौत हो गई। मृत महिला फतेहपुर पंचायत नयकापारी गांव के रहने वाले पप्पू शर्मा के 25 वर्षीय पत्नी पूजा देवी बताया जाता है। मृत महिला के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि दहेज के कारण ससुराल वालों ने हमारी पुत्री को मारपीट कर हत्या कर दिया है। मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना थाने को दिया। सूचना मिलते ही राघोपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। राघोपुर 01

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...