औरैया, जुलाई 26 -- Auraiya News: यूपी के औरैया में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक पत्नी से नाराज होकर हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस भी आ गई, पर युवक नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था। युवक को नीचे उतारने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। युवक केवल एक ही जिद पर अड़ा था कि ससुराल वालों को बुलाओ..। देर रात ससुराल पक्ष के पहुंचने और समझाने के बाद युवक नीचे आने को राजी हुआ। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जब युवक सुरक्षित नीचे उतरा तो पुलिस और लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवले का पुरवा का रहने वाला 27 वर्षीय योगेंद्र सिंह शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के बाहर अपने खेत पर लगे हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। परिवार के लोग लगातार आवाज दे...