नहटौर(बिजनौर), फरवरी 26 -- यूपी के बिजनौर में दामाद ने अपने ससुराल वालों को ही चूना लगा दिया। दामाद ने वृद्ध सास और ससुर को भी नहीं छोड़ा। मूकबधिर पत्नी पर भी पति को रहम नहीं आया है। तीनों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर डेढ़ करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे, फॉरेंसिक टीम, स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी सराफा व्यापारी संतोष वर्मा पुत्र कृष्ण वर्मा की बेटी मूकबधिर है। उन्होंने डेढ़ साल पहले उसका विवाह कुम्हारपुरा हल्दौर निवासी नवीन पुत्र कौशल से किया था। व्यापारी संतोष वर्मा का आरोप है कि बुधवार रात उनके दामाद ने उन्हें खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। गुरुवार सुबह पड़ोस क...