हरदोई, जनवरी 1 -- टड़ियावां। गांव हर्रई में 18 दिसम्बर को फांसी लगाकर आत्माहत्या करने वाली महिला के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि महिला के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। मल्लावां थाने के गांव ईश्वरपुर सांई के रामाधार वर्तमान में मेरठ के बंगला एरिया में रहते है। उसने अपनी पुत्री साक्षी की शादी पांच फरवरी वर्ष 2016 में थाना क्षेत्र के गांव हर्रई के ओमप्रकाश के बेटे राजबीर के साथ की थी। 18 दिसम्बर को उसके दामाद की गैरमौजूदगी में साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित रामाधार ने बताया कि उसकी पुत्री साक्षी को पति राजवीर, ससुर ओमप्रकाश, सास सोमवती उर्फ गुड्डी और देवर धर्मवीर उसको पूर्व में हुए मुकदमेबाजी को लेकर प्रताड़ित करते थे। तहरीर में बताया कि आत्महत्या से पहले मृतका साक्षी ने अपनी मां को फोन कॉल कर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.